गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी : मनरेगा में काम पाने के लिए इन नंबरों पर कॉल करें श्रमिक, ग्राम रोजगार सेवकों को भी मिली बड़ी राहत

लॉकडाउन में बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं।

· · 2 मिनट

यूपी : मनरेगा में काम पाने के लिए इन नंबरों पर कॉल करें श्रमिक, ग्राम रोजगार सेवकों को भी मिली बड़ी राहत

लॉकडाउन में बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। कोई भी मजदूर जो मनरेगा में काम करना चाहता हो वो इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ले सकता है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने 12 मई को 35,818 ग्राम रोजगार सेवकों के खातों में 225.39 करोड़ रुपए के बकाए मानदेय का ऑनलाइन हस्तांतरण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने ग्राम रोजगार सेवकों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्राम रोजगार सेवकों का यह मानदेय तीन सालों से बकाया था।

https://t.co/AD614DLcoQ

वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन के बीच मनरेगा श्रमिकों को रोजगार देने के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। इस कंट्रोल रूम के साथ श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किये गए हैं। मजदूरों के लिए ये हेल्पलाइन नंबर सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुले रहेंगे जहाँ मजदूर रोजगार पाने के लिए अपनी समस्या पर मदद ले सकेंगे।

346019-mgnrega-workers-helpline-numbers-scaled
346019-mgnrega-workers-helpline-numbers-scaled

दूसरे राज्यों से लौट रहे मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार मजदूरों के नए जॉब कार्ड बनवा रही है ताकि मजदूर लॉकडाउन के संकट के बीच अपने जिले में ही रहकर रोजगार प्राप्त कर सकें। अब तक राज्य के 14.73 लाख श्रमिकों को मनरेगा के तहत काम मिल चुका है। श्रमिकों को रोजगार देने और गाँव में विकास को गति देने के लिए सरकार ने 20 अप्रैल से मनरेगा में काम शुरू करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें :

लॉकडाउन में मनरेगा में काम शुरू, मगर अभी भी मुश्किलें तमाम


कोरोना संकट में दिहाड़ी से भी कम स्टाइपेंड पर काम कर रहे हैं उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मेडिकल इंटर्न



और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख