शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पंचायत चुनाव 2021: कोरोना की दहशत के बीच 17 जिलों में हो रहा चौथे चरण का मतदान

यूपी के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण के लिए 17 जिलों में आज मतदान हो रहा है। दो मई को सभी जिलों में एक साथ मतगणना होगी।

· · 1 मिनट

पंचायत चुनाव 2021: कोरोना की दहशत के बीच 17 जिलों में हो रहा चौथे चरण का मतदान

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की लहर के बीच बीच उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का चौथे चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश के 17 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

यूपी में पहले चरण का मतदान 15 अप्रैल को 18 जिलों में हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल को 20 जनपदों में, 26 अप्रैल को तीसरे चरण का वोट 20 जिलों में हुआ। आज अंतिम और चौथे चरण का मतदान हो रहा है।

https://twitter.com/hashtag/covid

प्रदेश के बुलंदशहर, हापुड़, सम्भल, शहजहांपुर, अलीगए़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशाम्बी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ में चौथे चरण का मतदान हो रहा है।

तीसरे चरण में अमेठी, उन्नाव, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फतेहपुर, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बलिया, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, शामली, सिद्धार्थनगर और हमीरपुर जिले में मतदान हुआ था।

दो मई से शुरू होगी मतगणना

यूपी के सभी जिलों में दो मई से मतगणना शुरू हो जाएगी। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना दो से तीन दिन तक चलने की संभावना है। कई जनपदों में मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख