शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने पर आज तय करेगी राज्य परामर्शित मूल्य

योजना भवन में होने वाली राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में गन्ना मूल्य तय करने के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार करके सरकार को भेजी जानी की संस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश सरकार गन्ने पर आज तय करेगी राज्य परामर्शित मूल्य

लखनऊ। राज्य परामर्शित मूल्य(एसएपी) तय करने को मूल्य निर्धारण समिति बैठक आज गन्ना आयुक्त की ओर से बुलाई गई है। बैठक में शासन और गन्ना विभाग के अधिकारियों के अलावा चीनी मिलों के प्रतिनिधि व सहकारी गन्ना समितियों के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

योजना भवन में होने वाली राज्य परामर्शित गन्ना मूल्य निर्धारण समिति की बैठक में गन्ना मूल्य तय करने के संबंध में सभी पहलुओं पर विचार करके सरकार को भेजी जानी की संस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं 18 जुलाई 2018 को केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों को राहत दी थी।

नर्सरी में गन्ने की पौध उगाइए, 50% कम लागत में तैयार होगी फसल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) 20 रुपए बढ़ाकर 275 रुपए प्रति क्विंटल तय कर दिया गया है। मोदी सरकार के इस फैसले से देश के लाखो किसानों को फायदा होगा।

RDESController-1691
RDESController-1691


इस मामले में खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से कैबिनेट को प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें गन्ने की कीमत में 20 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया गया था। सरकार ने हाल ही में धान सहित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में भारी वृद्धि करने की घोषणा की। चीनी सत्र 2017-18 के लिए यह न्यूनतम मूल्य 255 रुपए प्रति क्विंटल है।

इन उपायों से दूर हो सकती है उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की ‘बीमारी’

बता दें कि एफआरपी वह न्यूनतम दाम होता है, जो शुगर मिल को किसान को देना ही पड़ता है। हालांकि, कुछ राज्य सरकारें इसके ऊपर राज्य परामर्श मूल्य भी तय करतीं हैं। अक्तूबर 2017 से सितंबर 2018 के मौजूदा चीनी वर्ष में गन्ने का एफआरपी 255 रुपये क्विंटल है।

साभार:एजेंसी

गन्ने संग दूसरी फसल लगा कर कमा सकते हैं मुनाफा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख