शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Lockdown in UP on Sunday: उत्तर प्रदेश में अब रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर 1000 का जुर्माना

यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे।

· · 1 मिनट

Lockdown in UP on Sunday: उत्तर प्रदेश में अब रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर 1000 का जुर्माना

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में रविवार को अब लॉकडाउन रहेगा। योगी सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। जिन शहरों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं, वहां पर नाइट कर्फ्यू लागू है।

लखनऊ , प्रयागराज , वाराणसी, कानपुर , गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू कर दिया है।

https://t.co/TuxhI61MCr

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि जहां पर 2000 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं, वहां पर नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, गोरखपुर सहित 2,000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में नाइट कर्फ्यू अब रात को 8 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू होगा। योगी ने आदेश दिए कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

https://twitter.com/hashtag/UPCM

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार 353 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं और इस दौरान 1185 लोगों की जान चली गई। इन आंकड़ों के साथ भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 42 लाख से ज्यादा हो गई है और अब तक 1 लाख 74 हजार 308 लोग इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Also Read: Corona Cases Update: लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा नये मामले, 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख