शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश: आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान जगपाल सिंह को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजली

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश: आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान जगपाल सिंह को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजली

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएसएफ के शहीद जवान जगपाल सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित दी। मुख्यमंत्री ने शहीद जगपाल सिंह के परिजन को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जिसमें से 20 लाख रुपए शहीद की पत्नी को व पांच लाख रुपए शहीद के माता-पिता को दिए जाएंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुलन्दशहर में शहीद के आवास आज जाएंगे और परिजनों से भेंट कर मुख्यमंत्री की ओर से संवेदना व्यक्त करेंगे।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आरएसपुरा में एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, 1 जवान शहीद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ है और उन्हें हर सम्भव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शहीद जवान के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जगपाल शहीद हो गए थे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- पुलवामा में सीआरपीएफ कैम्प पर आतंकी हमले में चार जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

डकैती के दौरान घायल होमगार्ड जवान को मंत्री ने 10 हजार का किया चेक प्रदान

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख