शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेरिका ने यात्रा प्रतिबंध किया स्थगित, फैसले को देगा चुनौती

· · 1 मिनट

अमेरिका ने यात्रा प्रतिबंध किया स्थगित, फैसले को देगा चुनौती

वाशिंगटन (एपी)। अमेरिकी सरकार ने शरणार्थियों और प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को लागू करना स्थगित कर दिया है और कहा कि वह इस आदेश पर रोक लगाने वाली एक अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

वाशिंगटन के एक फेडरल जज ने इस प्रतिबंध पर अस्थायी रोक लगाकर व्हाइट हाउस को झटका दिया था। इसके एक दिन बाद ही अमेरिकी सरकार ने इस आदेश को लागू करना स्थगित कर दिया। राष्ट्रपति ने एक सप्ताह पहले सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों और शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने वाले एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किये थे।

व्हाइट हाउस इस प्रतिबंध को फिर से लागू करने पर काम कर रहा है। दूसरी ओर ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश द्वारा नियुक्त किये गये अमेरिकी डिस्ट्रक्टि जज जेम्स रॉबर्ट की खिल्ली उडाते हुये उन्हें ‘तथाकथित जज’ बताया और कहा कि उनका ‘बेतुका’ फैसला पलट जाएगा।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चूंकि एक जज ने प्रतिबंध हटा दिया है, कई सारे बुरे और खतरनाक लोग हमारे देश में घुस सकते हैं। एक भयानक फैसला।” व्हाइट हाउस ने बताया कि न्याय विभाग इस फैसले को चुनौती देगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख