शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UPPSC ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी किया दो साल का कैलेंडर

· · 1 मिनट

UPPSC ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जारी किया दो साल का कैलेंडर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) ने अगामी आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीपीएससी ने 2019 और 2020 में आयोजित की जानें वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। आयोग पर लग रहे लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप के बीच यह एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।

इससे पहले आयोग ने अपना वार्षिक कैलेंडर 20 मई को जारी किया था। लेकिन इसी बीच एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की खबर आई और आयोग को कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी थी। 17 जून को होने वाली पीसीएस परीक्षा को भी कर दिया गया था।

पेपर लीक मामले में आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को गिरफ्तार भी किया गया था। आयोग के इस वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक पीसीएस 2018 की मुख्य परीक्षा अक्टूबर महीने से आयोजित की जाएगी। जबकि पीसीएस, एसीएफ और आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा 15 दिसंबर से आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं। इस कैलेंडर के मुताबिक यूपीपीएससी अगले दो साल में कुल 14 परीक्षाएं कराएगा। इसमें से 6 पुराने ऐसे पेपर हैं, जो गत वर्ष के दौरान लीक होने की वजह से रद्द हो गए थे।

यह भी पढ़ें- यूपीएससी भर्ती घोटाले में पिछली सरकार पर गिरेगी गाज

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख