शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

संप्रग, राजग मेरे साथ फुटबाल की तरह बर्ताव कर रहे : माल्या

· · 1 मिनट

संप्रग, राजग मेरे साथ फुटबाल की तरह बर्ताव कर रहे : माल्या

नई दिल्ली (आईएएनएस)। ऋण नहीं चुकाने के मामले में फंसे किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख विजय माल्या ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंध (संप्रग) की पूर्ववर्ती सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मौजूदा सरकार उनके साथ फुटबाल की तरह बर्ताव करती रही है और वह भी बिना किसी ‘रेफरी’ के।

माल्या ने ट्वीट कर कहा, “मीडिया को पिच की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। मैं फुटबाल बन गया हूं। दो प्रतिस्पर्धी टीमें- संप्रग व राजग खेलती रही हैं। दुर्भाग्यवश कोई रेफरी नहीं है।”

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सीबीआई के आरोपों से हैरान हूं। मुट्ठीभर पुलिसकर्मी कारोबार और अर्थव्यवस्था के बारे में क्या जानते हैं?” माल्या ने पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन के एयरसेल-मैक्सिस सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों से मुक्त होने का जिक्र करते हुए भी सीबीआई पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, “सीबीआई ने मारन बंधुओं पर आरोप लगाकर इतना बखेड़ा खड़ा किया। आखिर में क्या हुआ? अंत में सच्चाई की जीत हुई या सीबीआई की?” एयरसेल-मैक्सिस सौदे में मारन और अन्य आरोपियों को विशेष अदालत द्वारा सभी आरोपों से मुक्त किए जाने के एक दिन बाद माल्या का यह बयान सामने आया है। माल्या (61) ने ट्वीट कर कहा, “सीबीआई कुछ चुनिंदा ईमेल मीडिया में जारी कर रही है और मेरे व संप्रग सरकार के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।” माल्या दो मार्च, 2016 को देश से फरार हो गए थे और फिलहाल ब्रिटेन में रह रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख