गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

AI और डिजिटल इकोनॉमी का नया हब बनेगा यूपी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर फोकस: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश को एआई और डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना की शुरुआत बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र से करने पर जोर दिया है। साथ ही लखनऊ को “एआई सिटी” के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।

· · 1 मिनट

AI और डिजिटल इकोनॉमी का नया हब बनेगा यूपी, डाटा सेंटर क्लस्टर पर फोकस: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के भविष्य की अर्थव्यवस्था से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विषयों, उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर क्लस्टर (यूपीडीसीसी), प्रोजेक्ट गंगा तथा गेहूं के इन-हाउस प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए मंडी शुल्क एवं मंडी सेस में संभावित छूट जैसे महत्वपूर्ण विषयों की उच्च स्तरीय समीक्षा की।

बुंदेलखंड से शुरू हो सकती है परियोजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर (यूपीडीसीसी) की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना प्रदेश के एआई मिशन की मजबूत आधारशिला बनेगी। उन्होंने कहा कि डाटा सेंटर क्लस्टर को केवल एनसीआर तक सीमित न रखकर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी विस्तारित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इसकी शुरुआत बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) क्षेत्र से की जा सकती है, जहां बड़े पैमाने पर भूमि उपलब्ध है। उन्होंने टाटा समूह सहित बड़ी टेक कंपनियों से संवाद स्थापित कर लखनऊ को “एआई सिटी” के रूप में विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए।

2040 तक बड़े आर्थिक लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि यह परियोजना उत्तर प्रदेश को एआई, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और हाई-टेक डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बनाने की दीर्घकालिक रणनीति है। इसके तहत वर्ष 2040 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था, 1.5 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और 5 गीगावॉट एआई कंप्यूट कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

यूपी की ताकतों पर जोर

बैठक में राज्य की भौगोलिक स्थिति, विशाल भूमि उपलब्धता, युवा आबादी और तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को यूपी की प्रमुख ताकत बताया गया। साथ ही कहा गया कि यूपी “एशिया का मोस्ट सिक्योर, स्केलेबल एवं कनेक्टेड इनलैंड एआई टेरिटरी” बनने की क्षमता रखता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख