शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी : बाराबंकी जिले में एक 22 वर्षीय दलित युवती का शव मिला, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

· · 1 मिनट

यूपी : बाराबंकी जिले में एक 22 वर्षीय दलित युवती का शव मिला, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

बाराबंकी। रविवार की देर शाम जैतपुर थाना के एक गांव में तब अफरातफरी मच गई जब 22 वर्षीय एक युवती का शव गांव से कुछ दूर सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर ज़िले के आला पुलिस अधिकारी और 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जाता है कि दलित समुदाय की ये युवती रविवार की सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। जब काफी देर तक युवती घर वापस नही लौटी तो परिजन उसकी तलाश में लग गए। इसी दरम्यान जब गांव की कुछ महिलाएं घास काटने खेत मे गयी तो वहां युवती के चप्पल और पानी वाला डब्बा मिला। महिलाओ ने गांव में आकर यह बात ग्रामीणो को बताई तो हड़कम्प मच गया। शाम को घर से करीब आधा किलोमीटर दूर सरसों के खेत में उसका शव मिला। ज़ैदपुर थाने की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। अब पोस्ट मार्टम के बाद शव घर आ चुका है।

https://twitter.com/hashtag/barabankipolice

घटनास्थल की परिस्थितियों को देख कर हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है।

जैदपुर क्षेत्र में युवती के साथ हुई घटना का पर्दाफ़ाश करने पुलिस टीम जुटी है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। आईजी, अयोध्या जैदपुर क्षेत्र के घटना स्थल का मुआयना कर रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख