शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी में धूप, तापमान में मामूली वृद्धि

· · 1 मिनट

यूपी में धूप, तापमान में मामूली वृद्धि

लखनऊ (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। दिन के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।

गुप्ता ने बताया, ”धूप तेज होने और ठंड हवाएं बंद होने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज की गई है। अगले एक दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और रात को हालांकि ठंड का असर अभी बना रहेगा।”

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, कानुपर का 14 डिग्री, गोरखपुर का 13.5 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री और झांसी का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख