शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: समाजवादी किसान बीमा योजना में मात्र 242 का बीमा

· · 1 मिनट

यूपी: समाजवादी किसान बीमा योजना में मात्र 242 का बीमा

लखनऊ (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश की सरकार ने तीन करोड़ गरीब किसानों का बीमा कराने के दावे के साथ जिस समाजवादी किसान और सर्वहित बीमा योजना की शुरुआत की थी, अब तक इस योजना के अंतर्गत मात्र 242 व्यक्ति ही लाभान्वित हुए हैं। इसका खुलासा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में दी गई जानकारी से हुआ है।

अखिलेश यादव की सरकार ने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ब्रांड एंबेसेडर बनाते हुए बड़े धूम-धाम से 14 नवंबर, 2016 को यह योजना लागू की। संस्थागत वित्त महानिदेशालय द्वारा दिए गए आरटीआई उत्तर के अनुसार, 14 सितंबर से 31 दिसंबर, 2016 के बीच इसे प्रदेश के सभी प्रमुख हिंदी और अंग्रेजी अखबारों तथा अधिकतम टीआरपी वाले इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया था, जिसमें अब तक मात्र 242 व्यक्ति लाभान्वित हुए थे। नूतन ने इसे सीधे-सीधे सरकारी धन का अपव्यय बताते हुए इस प्रकार भारी सरकारी धन का अपव्यय करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख