शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर नजर रखेंगे गाँव के चौकीदार

· · 2 मिनट

अब शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर नजर रखेंगे गाँव के चौकीदार

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग को लेकर बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने नया तरीका इजाद किया है। अब शादी के दौरान फायरिंग को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने चौकीदारों को जिम्मेदारी सौंपी है। गोरखपुर के एडीजी दावा शेरपा ने जोन के सभी एसपी को पत्र लिखकर थानेदार से लेकर चौकीदार तक की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है।

बीते दिनों लखीमपुर में हुए हादसे के बाद एडीजी द्वारा मामले को गंभीरता से लिया गया। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक गोरखपुर के एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि इस बाबत आज मैरिज हाल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। वहीं, गांवों में चौकीदारों के साथ जल्द बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि एडीजी दावा शेरपा का पत्र मिल चुका है और एडीजी के निर्देश में मैरिज हाउस मालिकों के साथ बैठक करने और मैरिज हाउस तत्काल सीसीटीवी कैमरा और सुरक्षा गार्ड लगाने का आदेश दिए है।

ये भी पढ़ें- दूल्हे की मौत का लाइव वीडियो , अपने घर के शादी-समारोहों में ऐसे लोगों को न बुलाइएगा

https://www.youtube.com/watch?v=Eiq2DtT4ynM

उन्होंने बताया कि अगर किसी भी मैरिज हाल में हर्ष फायरिंग की घटना से हादसा होता है तो मैरिज हाउस मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शलभ माथुर कहते हैं कि गांवों में चौकीदार बिन बुलाए मेहमान की तरह समारोह में मौजूद रहेंगे और हर्ष फायरिंग की सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे। वहीं, शहर में हल्का सिपाही इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।

उल्लेखनीय है शादी समारोहों के दौरान की गई फायरिंग में कई जानें जा चुकी हैं, लेकिन सवाल खड़ा होता है कि सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद भी हर्ष फायरिंग के दौरान हो रही मौतों का सिलसिला कम होता नहीं दिख रहा है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख