शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: कन्नौज में महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय, मोबाइल चार्जिंग के साथ बच्चों के खेलने का भी होगा इंतजाम

पिंक शौचालय के लिए 3.92 लाख का बजट आया था। राज्य वित्त और 14वें वित्त से मिलाकर करीब साढ़े छह लाख से शौचालय तैयार हुआ है।

· · 2 मिनट

यूपी: कन्नौज में महिलाओं के लिए बना पिंक शौचालय, मोबाइल चार्जिंग के साथ बच्चों के खेलने का भी होगा इंतजाम

उत्तर प्रदेश के शहरों में महिलाओं के लिए जल्द ही पिंक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसकी शुरूआत कन्नौज जिले से हो भी चुकी है। यहां पर महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण कराया गया है। जिसका शुभारंभ 25 मई को किया जाएगा। ये शौचालय कई सुविधाओं से लैस होगा और इसका लाभ नि: शुल्क मिलेगा। नगर पालिका परिषद कन्नौज के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री बताते हैं, ”कि पिंक शौचालय के लिए 3.92 लाख का बजट आया था। राज्य वित्त और 14वें वित्त से मिलाकर करीब साढ़े छह लाख से शौचालय तैयार हुआ है। 25 मई को इसका शुभारंभ कराया जाएगा।” शैलेन्द्र आगे बताते हैं कि ”पुरूष इस शौचालय का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। नगर क्षेत्र के अलावा महिला यात्री भी नि:शुल्क रूप से लाभ उठा सकते हैं।” इस शौचालय में कर्मचारी महिला रहेंगी।


स्वच्छ भारत मिशन शहरी क्षेत्र की जिला कार्यक्रम प्रबंधक हर्शिता गोयल बतातीं हैं कि ”कन्नौज में पिंक शौचालय बनकर तैयार हो गया है। ये जिले का पहला ऐसा शौचालय है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत तिर्वा और नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में भी काम शुरू हो गया है।” जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया, ”इसमें महिलाओं के लिए काफी सुविधाएं दी गई हैं। अगर बच्चे साथ में हैं तो उनके बैठने, खेलने के लिए अलग से व्यवस्था है। मोबाइल चार्ज करने और बच्चों के खिलौनों का इंतजाम है। इसमें महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 भी लिखा है।” हर्शिता ने बताया कि “पांच सीटों वाले पिंक शौचालय में दो वेस्टर्न और तीन इंडियन तरह के शौचालय बनाए गए हैं, जिसमें दिव्यांगों के लिए भी एक है।” औरैया नगर पालिका परिषद के अधिषाशी अधिकारी संजय कुमार बताते हैं कि ”शहर में पिंक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए करीब सात लाख रुपए का राजस्व मिला है इसे जल्द ही बनकर तैयार करा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘चलो चंपारण’

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख