शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पंचायत चुनाव 2021: यूपी के 18 जिलों में हुआ पहले चरण का मतदान

पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान 15 अप्रैल को संपन्न हुआ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मतदान के समय को बढ़ाकर सुबह के 7 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया है।

· · 1 मिनट

पंचायत चुनाव 2021: यूपी के 18 जिलों में हुआ पहले चरण का मतदान

पहले चरण में यूपी के सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही जैसे 18 जिलों में मतदान हुआ। इन जिलों के कुल 3,16,46,162 मतदाताओं ने 2,99,012 उम्मीदवारों का भविष्य तय किया।

https://twitter.com/hashtag/PanchayatElections2021

इन 18 जिलों में अलग-अलग श्रेणी के पदों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया गया। पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 779, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,313 ग्राम प्रधान के 14,789 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1.86 लाख पदों के लिए मतदाता मतदान हुआ।

352516-whatsapp-image-2021-04-15-at-121038-pm-2
352516-whatsapp-image-2021-04-15-at-121038-pm-2

दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ जिलों में होगा। तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में होगा।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को को बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में होगा। सभी उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला दो मई को होगा।

Also Read: पंचायत चुनाव 2021: लोगों की भीड़ क्या बढ़ा सकती है कोरोना का संक्रमण?

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख