गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी कैबिनेट: 15 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना एचआरए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 15 लाख राज्य कर्मचारियों का एचआरए दोगुना करने के फैसले पर मुहर लग गई

· · 1 मिनट

यूपी कैबिनेट: 15 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा दोगुना एचआरए

लखनऊ। राज्य कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोक भवन में कैबिनेट की बैठक में 15 लाख राज्य कर्मचारियों का एचआरए दोगुना करने के फैसले पर मुहर लग गई। आवास भत्ता दोगुना करने के बाद सरकार पर वित्तीय भार भी बढ़ेगा। इसके साथ ही सरकार ने राज्य कर्मचारियों का नगर प्रतिकर भत्ता भी दोगुना करने के अपने फैसले पर मुहर लगा दी है।

https://twitter.com/hashtag/UPCabinet

कैबिनेट बैठक में अब सरकारी नौकरियों में निशक्तों को चार फीसद आरक्षण देने के फैसले को भी मंजूरी मिली है। प्रदेश सरकार ने सूबे में फायरमैन की भर्ती में शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट कर दिया है। इसके साथ ही अनपरा डी में फ्यूल गैस डीसल्फराइसिंग यूनिट के लिए 649 करोड़ रुपये की स्वीकृति का फैसला लिया गया। आज कैबिनेट की बैठक में कुल नौ फैसले पर मुहर लगी है। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी थे। बैठक के बाद वित्त मंत्री ने मीडिया को कैबिनेट के फैसले की जानकारी दी।

साभार: एजेंसी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख