शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इस वेबसाइट पर मिलेगी गोशाला खोलने और अनुदान पाने की पूरी जानकारी

· · 1 मिनट

इस वेबसाइट पर मिलेगी गोशाला खोलने और अनुदान पाने की पूरी जानकारी

लखनऊ। अगर आपको गोशाला का पंजीकरण कराना हो या गोवंश और गो सरंक्षण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी चाहिए तो उसके लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है आपको घर बैठे पूरी जानकारी मिल जाएगी।

340797-diti-bajpai-gaon-connection
340797-diti-bajpai-gaon-connection


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद पथ पर स्थित अवध शिलाग्राम में उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग की वेबसाइट का अनावरण किया है। इस वेबसाइट में गोपालकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी गोवंश की नस्लों की जानकारी इसके साथ ही ऑनलाइन समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- छुट्टा गायों को पालने के लिए यूपी सरकार देगी पैसे, जानिए कैसे करें अप्लाई

इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मंडलवार पंचगव्य उत्पादों के साथ नवीनतम प्रमाणों से गोपालकों को परचित करवाने के लिए प्रशिक्षण प्रारम्भ करेगा। इसके लिए कोई भी गोपालक, गो प्रेमी, गो सेवा आयोग को जल्द ही सीधे आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश भर में गो सेवा अश्रय स्थल, गोशालाओं या सरकारी विभागों से सम्बंधित किसी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन करने की सुविधा वेबसाइट में उपलब्ध रहेगी। गोपालक उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी upgosevaayog.in और upgosvaayog.upsdc.gov.in पर हासिल की जा सकती है।

इस कार्यक्रम में स्‍वच्‍छता के क्षेत्र में अच्‍छा काम करने वाले प्रधानों को भी सम्‍मानित किया गया। साथ ही शौचालय निर्माण में अच्‍छा काम करने वाले कई राजमिस्‍त्री को भी सम्‍मानित किया गया है। सम्‍मानित होने वाले प्रधानों में बाराबंकी के चंदवारा गांव की ग्राम प्रधान प्रकाशनी जैसवाल भी शामिल थीं। उन्‍होंने कहा- ”मुख्‍यमंत्री से सम्‍मानित होकर मुझे बेहद अच्‍छा लग रहा है। यह ऐसा है जैसे आपकी मेहनत सफल हुई हो। आपके काम को पहचान मिले इससे अच्‍छा क्‍या हो सकता है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख