शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

डीजीपी और एसएसपी लखनऊ ने अनाथ बच्चों संग मनाया बाल दिवस

· · 1 मिनट

डीजीपी और एसएसपी लखनऊ ने अनाथ बच्चों संग मनाया बाल दिवस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह बाल दिवस के अवसर पर मंगलवार को बच्चों को शुभकामना सन्देश देते हुये कहा कि, अभिभावक और अध्यापक बच्चों को ऐसा माहौल दें, जिससे बच्चे अपनी शिकायत और समस्याओं को उनसे साझा कर सकें।

डीजीपी ने पढ़़ाई लिखाई को लेकर या अन्य छोटी-छोटी बातों से नाराज होकर घर से बच्चों के बाहर न जाने की अपील की है। यूपी पुलिस द्धारा चलाये गये आपरेशन स्माईल के अन्तर्गत घर से भटके और गायब हुए काफी बच्चों को सकुशल खोजकर माता-पिता से मिलवाया गया।

डीजीपी ने कहा कि, भविष्य में भी यह प्रयास जारी रहेगा बच्चों को सुरक्षित माहौल देने और इसके लिए पुलिस हरसम्भव प्रयास करेगी। बाल दिवस के अवसर पर डीजीपी लखनऊ में नाका क्षेत्र स्थित दयानन्द शिशु बाल सदन गए और वहां बच्चों के साथ समय व्यतीत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ एसएसपी दीपक कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 62 हजार हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह

ट्विटर और यूपी पुलिस के सिपाही ने बुजुर्ग महिला की ऐसे की मदद

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख