शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

UP Board Results 2018 : आ गया यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा बनीं टॉपर, देखें नतीजे

· · 2 मिनट

UP Board Results 2018 : आ गया यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा बनीं टॉपर, देखें नतीजे

लखनऊ। शिक्षा जगत में दुनिया के सबसे बड़े शिक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में 10वीं में 75.16 प्रतिशत और 12वीं में 72.43 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इलाहाबाद की 10वी की अंजलि वर्मा टॉपर बनी हैं। फतेहपुर की यशस्वी दूसरे और सीतापुर का विनय कुमार तीसरे नम्बर पर आए हैं। वहीं 12वीं फतेहपुर के रजनीश शुक्ल और बाराबंकी के आकाश मौर्य साझा तौर पर टॉपर हैं। गाजीपुर की अनन्या राय दूसरे और मुरादाबाद के अभिषेक व बाराबंकी के अजीत पटेल तीसरे स्थान पर आए हैं।

अगर अपना या अपने परिचित का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आप इन आसान तरीकों से परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। सबसे पहले 12वीं के नतीजे 12:30 बजे घोषित किए गए हैं।

यहां जारी होंगे नतीजे

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपनी वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर नतीजे जारी करेगा। इसके अलावा http://upmspresults.up.nic.in/ , results.nic.in और indiaresults.com पर भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी है, 10वीं का परीक्षा परिणाम 12वीं के परिणाम घोषित होने के 1 घंटे बाद यानि 1:30 बजे जारी किया जाएगा।

https://t.co/48uzr9QJWM

एसएमएस के जरिए ऐसे देखें नतीजे

अगर आप इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप अपने मोबाइल से एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस तरह मैसेज टाइप कर इस नंबर पर भेजना होगा।

UP10<स्पेस> रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर सेंड कर सकते हैं।

UP12<स्पेस>रोलनंबर- लिखकर इसे 56263 पर सेंड कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आप को 10वीं का रिजल्ट देखना है और रोल नंबर 10000 है तो आप को ऐसे मैसेज भेजना होगा। UP10 (स्पेस) 10000 और उसे 56263 पर भेजना होगा।

यूपी बोर्ड के 2017 के परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारते हुए तेजस्वी और प्रियांशी ने टॉप किया था। ऐसे में इस बार देखने वाला होगा कि क्या एक बार फिर लड़कों से आगे लड़कियां निकल पाएंगी।

ये भी पढ़ें- बोर्ड रिजल्ट में नंबर कम लाने वाले छात्र-छात्राएं भी करते रहे हैं कमाल, पढ़िए इनकी कहानियां

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख