शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी बोर्ड में फतेहपुर और बाराबंकी का दबदबा कायम, एक बार फिर किया टॉप

· · 2 मिनट

यूपी बोर्ड में फतेहपुर और बाराबंकी का दबदबा कायम, एक बार फिर किया टॉप

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और बाराबंकी के छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। पिछली साल 2017 की यूपी बोर्ड परीक्षा में 10वीं में फतेहपुर की छात्रा तेजस्वी देवी ने 95.83 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं 12वीं में फतेहपुर की ही छात्रा प्रियांशी तिवारी को 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। इस बार 10वीं में फतेहपुर की यशस्वी ने दूसरा स्थान पाया है। जबकि 12वीं में फतेहपुर के रजनीश शुक्ल और बाराबंकी के आकाश मौर्य ने साझा तौर पर टॉप करते हुए पहला स्थान पाया है।

इतना ही नहीं, बाराबंकी से 12वीं में अजीत पटेल भी तीसरा स्थान पाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस बार के यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने भी कमाल कर दिखाया है। अंजलि ने 10वीं में पहले स्थान पर रही हैं। वहीं मुरादाबाद से अभिषेक भी आगे निकल गए हैं।

बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड का कुल रिजल्ट 75.16 रहा है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है।

देखें टॉपर छात्रों की मार्कशीट

बाराबंकी से 12वीं में बने आकाश मौर्य टॉपर।बारहवीं में बाराबंकी के अजीत पटेल रहे तीसरे स्थान पर।

https://t.co/48uzr9QJWM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नक़ल विहीन परीक्षा के बावजूद बेहतर परिणाम देने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्रों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने मेरिट में आने वाले टॉप 10 छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा भी की है।

https://t.co/l4cy0eLfUD

मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड समय एक महीने में ही हाई स्कूल और इंटर की नक़ल विहीन परीक्षाएं कराने के साथ सबसे कम समय में परिणाम जारी कराने के लिए परीक्षा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें- UP Board Results 2018 : आ गया यूपी बोर्ड का रिजल्ट, 10वीं में इलाहाबाद की अंजलि वर्मा बनीं टॉपर, देखें नतीजे

UP Board Result 2018 : इंटर और हाई स्कूल के रिजल्ट सबसे पहले यहां देखें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख