शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कानपुर में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी के मौके पर हमले की थी योजना

डीजीपी ने बताया, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आतंकवादी कश्मीर से कब कानपुर आकर छिपा था। उसके और कौन-कौन से साथी हैं। इसके अलावा उसके निशाने पर और कौन-कौन स्थान अथवा लोग थे।

· · 1 मिनट

कानपुर में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चतुर्थी के मौके पर हमले की थी योजना

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी को आज कानपुर में गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एटीएस और कानपुर नगर पुलिस ने चकेरी थाना क्षेत्र में असम निवासी कमर-उज-जमां नामक हिजबुल आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकवादी गणेश चतुर्थी पर हमले को अंजाम देना चाहता था। आतंकी से पूछताछ में उसने बताया कि वह अप्रैल 2017 में ट्रेनिंग के लिए कश्मीर गया था।

पाकिस्तान कौन चलाएगा: इमरान, आतंकी या सेना?

https://t.co/EP0s4j1MXE

डीजीपी ने बताया कि जम्‍मू-कश्‍मीर में सक्रिय इस आतंकवादी संगठन के आतंकी का नाम कमर-उज-जमा है। वह मूल रूप से असम के नौगांव का रहने वाला है। उन्‍होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हिज्‍बुल ने उसे इस क्षेत्र में आतंकवादी वारदात की तैयारी की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। ओपी सिंह ने बताया कि कमर-उज-जमा के मोबाइल से एक विडियो मिला है जिससे पता चलता है कि उसने कानपुर में एक मंदिर की रेकी की थी और वहां हमले के फिराक में था।

डीजीपी ने बताया, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह आतंकवादी कश्मीर से कब कानपुर आकर छिपा था। उसके और कौन-कौन से साथी हैं। इसके अलावा उसके निशाने पर और कौन-कौन स्थान अथवा लोग थे। सिंह ने बताया कि आतंकवादी के पास से अभी सिर्फ उसका मोबाइल फोन मिला है जिसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन का बड़ा बयान – कुछ मदरसे आतंकी भी पैदा करते हैं

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख