शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गाँव में जाकर किसानों को दिया अनुदान

· · 1 मिनट

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गाँव में जाकर किसानों को दिया अनुदान

एक तरफ केन्द्र सरकार ने बजट में किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए कई योजनाएं शुरू कीं तो वहीं यूपी के कृषि मंत्री किसानों को गाँव में जाकर कई योजनाओं का लाभ देने के साथ ही इनकी शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- जानिए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में गांव, किसान और खेती को क्या दिया

किसानों की आय बढ़ाने और बुंदेलखंड में खेती की समस्याओं को दूर करने के लिए ललितपुर के मिर्चवारा में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसकी शुरुआत चार महिला किसानों को योजना का लाभ देकर की।

कृषि मंत्री ने गाँव कनेक्शन को फोन पर बताया, “हमने विभिन्न योजनाओं के लिए चार महिला किसानों को लाभ देकर इसकी शुरुआत की है। स्क्रिंपलर सेट पर अनुदान के साथ ही जैविक खेती के सर्टिफिकेशन और वर्मी कम्पोस्ट यूनिट और रिपर युक्त कंबाइंडर का लाभ दिया।”

मिर्चवारा खुर्द में स्प्रिंकलर सेट का लाभ छोटी बहू को दिया गया, इसमें 70 हजार की लागत पर सरकार 63 हजार का अनुदान देगी। इससे कम पानी में सिंचाई की जा सकेगी। इससे बुंदेलखंड के किसानों को काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें- बजट में किसानों की मर्ज का उपचार हुआ, लेकिन किस मर्ज का ?

वर्मी कम्पोस्ट यूनिट के लिए रामदयाल को अनुदान दिया गया, ललितपुर में कुल 691 वर्मी कम्पोस्ट यूनिट लगाई जानी हैं। “वर्मी कम्पोस्ट यूनिट लगने से लोग अधिक से अधिक जानवरों को खूंटे से बांध कर रखेंगे, इससे बुंदेलखंड में अन्ना जानवरों में कमी आएगी और किसानों की फसलें बचेंगी। कुल 691 में से 180 लोगों ने रजिस्ट्रेशन पहले ही करा लिया है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख