शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने फिर से लिया रिमांड पर

सीबीआई ने बुधवार को विधायक के करीबी ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह और गांव के ही संतोष मिश्रा को लखनऊ बुलाकर घंटो पूछताछ की।

· · 1 मिनट

उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई ने फिर से लिया रिमांड पर

उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से पूछ-ताछ के लिए सीबीआई को तीन दिन की रिमांड मिल गई है। रिमांड का समय बुधवार शाम पांच बजे से शुरू हो गया है। 26 मई शाम पांच बजे तक विधायक को सीतापुर जेल में दाखिल करना होगा। इससे पहले सीबीआर्इ ने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी देकर विधायक की सात दिन की रिमांड मांगी थी। बुधवार को सुनवाई के लिए सीबीआई विधायक को लेकर लखनऊ आई और स्पेशल जूडिशल मैजिस्ट्रेट विनीता सिंह की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड मंजूर की है। इस दौरान सीबीआई पीड़िता के पिता को फर्जी मुकदमे में फंसाने के मामले में विधायक से पूछताछ करेगी। इस संबंध में सीबीआई पहले भी दो दिन के लिए विधायक को रिमांड पर ले चुकी है। ब्लॉक प्रमुख समेत दो से की पूछताछ सीबीआई ने बुधवार को विधायक के करीबी ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार सिंह और गांव के ही संतोष मिश्रा को लखनऊ बुलाकर घंटो पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक उन्नाव कांड के बाद अरुण कुमार सिंह ने मामले को मैनेज करने के लिए कई जगह विधायक की तरफ से फोन किए थे। आपराधिक साजिश का भी आरोप सीबीआई ने गैंगरेप की पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में भी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आपराधिक साजिश रचने का आरोपी बनाया है। इस संबंध में बीते शनिवार को विधायक को सीतापुर जेल से लाकर सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से सीबीआई ने उनकी रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने दो दिन की रिमांड मंजूर कर दी थी। (एजेंसी)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख