गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उन्नाव के युवक को शेख ने कुवैत में बनाया बंधुआ मजदूर

· · 2 मिनट

उन्नाव के युवक को शेख ने कुवैत में बनाया बंधुआ मजदूर

लखनऊ। परिवार के भविष्य को सुधारने की जुगत में उन्नाव के बीघापुर क्षेत्र के पवन कुमार कुवैत तो गए लेकिन वहां धोखे से उन्हें बंधुआ मजदूर बना दिया गया। पवन की पत्नि, उन्हें वहां से वापस लाने के लिए तमाम अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन कोशिश विफल रही।

बीघापुर नगर पंचायत के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी पवन कुमार बेरोजगार थे। चमियानी में रहने वाले मौसेरे भाई अनिल की मदद से वो 28 अप्रैल 2013 को, पत्नी ममता और तीन साल की बच्ची आस्था को छोड़ वीजा लेकर कुवैत गए। वहां के जहरा शहर में उन्हें एक शेख अब्दुल सेमरी ने अपनी लॉन्ड्री में रखा। वहां तनख्वाह मांगने पर पहले तो पवन को शेख ने टाल दिया और बाद में चोरी के इल्जाम में फंसाने की धमकी देकर उसका पासपोर्ट और वीज़ा ले लिया और बंधुआ मजदूरों की तरह काम कराने लगा।

https://www.youtube.com/watch?v=U0_mZLncJtI

पत्नी ममता ने गाँव कनेक्शन को बताया कि नौकरी के दो महीने के बाद पवन ने शेख से जब घर भेजने के लिए पैसे मांगे तो शेख ने एक साथ चार-पांच महीने का पैसा देने की बात कहकर उसे टाल दिया। छह माह बाद भी शेख ने जब तनख्वाह के पैसे नहीं दिए और धोखे से उसका वीजा और पासपोर्ट ले लिया तो परेशान होकर पवन ने शेख की लांड्री में काम छोड़कर दूसरी जगह नौकरी कर ली। ये जानकारी मिलने पर शेख ने रुपए देने के नाम पर धोखे से पवन के हस्ताक्षर एक खाली कागज़ पर ले लिए और फिर तीन हज़ार दिनार चुराने के शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर अपने पास बंधुआ मजदूर की तरह काम करने को मजबूर कर दिया।

पत्नी ममता ने बताया कि पवन एक दिन वहां से किसी तरह भागा और इंडियन एंबेसी पहुंचा लेकिन पासपोर्ट और वीजा कुछ भी न होने से एंबेसी भी उसकी मदद नहीं कर पाई। ममता ने बताया कि फंसा पवन वहां पासपोर्ट और वीजा के बिना कहीं आ-जा भी नहीं पाता। जब कभी उसे मौका मिलता है तो वह परिवार से बात कर लेता है।

पवन की पत्नी ममता ने अपने पती की मदद के लिए एक विडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पती को वापस भारत लाने के लिए मदद की मांग कर रही हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख