गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रांची में महिला को निर्वस्त्र करके पूरे मोहल्ले में घुमाया, लाठियों से पीटा, एसएसपी को मामले की जानकारी ही नहीं

· · 2 मिनट

रांची में महिला को निर्वस्त्र करके पूरे मोहल्ले में घुमाया, लाठियों से पीटा, एसएसपी को मामले की जानकारी ही नहीं

रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर देशभर में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। सशक्तिकरण को लेकर कई सरकारी योजनाएं भी संचालित हैं लेकिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार अभी भी थमे नहीं हैं। आदिवासी क्षेत्रों से भी आए दिन महिलाओं पर होने वाले अत्याचार की खबरें आती हैं। चलर कानून व्यवस्था के चलते दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं हो पाती। ऐसी ही एक घटना झारखंड की राजधानी रांची से सामने आई है। रांची के खेलारी थाना क्षेत्र के करकट्टा विश्रामपुर में एक महिला को पहले निर्वस्त्र करके घुमाया जाता है फिर उसे सरेआम पीटा जाता है।

महिलाओं से संबन्धित सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

झारखंड में वैसे तो महिलाओं के लिए कई योजनाएं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जी रही हैं, लेकिन समाज में उसका कितना असर है इस घटना से लगाया जा सकता है। पीड़िता कई बार थाने गई लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। बताया जाता है कि पीड़िता का दोष बस ये है कि वो पिछले तीन साल से हीरालाल नामक व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। हीरालाल के परिजनों को ये बात पसंद नहीं थी, और उन्होंने पीड़िता से 26 फरवरी को इसी बात का बदला लिया। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है, हीरालाल की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। हीरालाल के परिजनों ने महिला को निर्वस्त्र कर पूरे मोहल्ले में घुमाया, लाठियों से पीटा। स्थानीय निवासी तमाशबीन बनकर खड़े रहे।

पीड़िता थाने जाती है लेकिन उसे हर बार निराशा ही हाथ लगती है। कहीं सुनवाई न होता देख पीड़िता ने समाजसेवी संस्थाओं से गुहार लगाई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। वहीं इस मामले में जब रांची के एसएसपी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटना के बारे में तो उन्हें कोई जानकारी नहीं है लेकिन महिला की शिकायत आई है। शिकायत के अनुसार पुलिस कार्रवाई कर रही है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख