शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उबर की उबरहायर सेवा लांच

· · 1 मिनट

उबर की उबरहायर सेवा लांच

नई दिल्ली (आईएएनएस)। वैश्विक ऑनलाइन कैब कंपनी उबर ने सोमवार उबरहायर सेवा की शुरूआत की, जो एक शहर से दूसरे शहर तक कैब सेवा मुहैया कराएगी। कंपनी ने कोच्ची में पायलट लांचिंग के बाद यह सेवा नई दिल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, विजाग और नागपुर में शुरू कर दी है और जल्द ही नए शहरों में भी इस सेवा की शुरुआत की जाएगी।

उबर इंडिया की इंजीनियरिंग प्रमुख अपूर्व दलाल ने एक बयान में कहा, ”उबरहायर भारत के यात्रियों की विशिष्ट यातायात जरूरत को ध्यान में रखकर शुरु की गई है। इसमें विशेष रूप से पर्यटकों, व्यापारिक यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और कार्यरत पेशेवरों की जरुरतों का ध्यान रखा गया है जो बुकिंग के बाद 12 घंटों तक उबर कैब का प्रयोग कर सकेंगे।”

इस सेवा के तहत यात्रा की समाप्ति पर भाड़े का आकलन दूरी और यात्रा समय को मिलाकर किया जाएगा। यात्री नकद भुगतान करेंगे और उन्हें ई-रसीद दी जाएगी। हालांकि बाद में इस सेवा में कैशलेस भुगतान भी जोड़ा जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख