शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दो शादी करने वाले पुलिसकर्मी नहीं बन पाएंगे सब-इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर

अब पुलिस भर्ती का विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक ने इसे मंजूरी दे दी है।

· · 1 मिनट

दो शादी करने वाले पुलिसकर्मी नहीं बन पाएंगे सब-इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर

अब अगर किसी पुलिस कर्मी ने दो शादी की तो वो सब-इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर नहीं बन पाएगा। इसके लिए सरकार ने नागरिक पुलिस सेवा नियमावली में संशोधन कर दिया गया है। हालांकि पर्सनल लॉ के दायरे में आने वालों को इस प्रक्रिया में छूट मिलेगी। इतना ही नहीं अब पुलिस भर्ती का विज्ञापन निकालने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक ने इसे मंजूरी दे दी है। नागरिक पुलिस भर्ती में यह तय नहीं था कि अगर कोई व्यक्ति एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर लेता है तो उसे पुलिस में भर्ती किया जाएगा या नहीं। अब अगर कोई व्यक्ति पर्सनल लॉ के दायरे में नहीं आता है तो वह दो शादी के बाद सब-इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर नहीं बन सकेगा। इसके साथ ही पुलिस भर्ती का विज्ञापन निकालने के लिए नियुक्ति प्राधिकारी आरक्षण को शामिल करते हुए विज्ञापन तैयार करेगा और उसे विभागीय मुखिया को भेजेगा। मुखिया की मंजूरी के बाद ही सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद भर्ती बोर्ड विज्ञापन जारी करेगा। (एजेंसी) ये भी पढ़ें- जम्मू एवं कश्मीर : सीमावर्ती गांवों से 40,000 लोगों ने पलायन किया

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख