गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ट्रामा सेन्टर हुआ डिजिटल, आनलाइन होगा मरीजों का डेटा

· · 1 मिनट

ट्रामा सेन्टर हुआ डिजिटल, आनलाइन होगा मरीजों का डेटा

लखनऊ। केजीएमयू का ट्रामा सेन्टर अब डिजिटल हो गया है यानी ट्रामा सेन्टर में अब मरीज का हर डाटा ऑनलाइन उपलब्ध होगा। मरीज ऑनलाइल रजिस्ट्रेशन और एडमिशन भी करा सकेंगे।

साथ ही जांचें भी ऑनलाइन होंगी और मरीज़ों की भर्ती सेंट्रल पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीपीएमएस) से होगी। पेन और कागज को छोड़कर अब डॉक्टरों को सारा काम कम्प्यूटर पर ही करना होगा।

मरीज के पंजीकरण नंबर से लेकर पूरे विवि में उसकी जांच, दवा और जरूरी जानकारियां ऑनलाइन मिलेंगी। डॉक्टर डिजिटल फार्मेट पर ही मरीजों की रिपोर्ट भी दर्ज करेंगे।

ट्रामा सेन्टर ने पेपर बचाव पेड़ बचाव पर दिया जोर

केजीएमयू ट्रामा सेन्टर में शुक्रवार से कागज मुक्त इलाज शुरू हो गया है। डिजिटल होने से पहले, पर्चा बनने और दवाओं की पर्ची फाइल में लगाई जाती थी। जिसको सहज के रखने में भी डॉक्टर को बड़ी असुविधा होती थी। एक जुलाई से सेंट्रल पेशेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीपीएमएस) लागू हो गया है। अब मरीजों के सारे काम ऑनलाइन हो गए हैं। इसके लिए वार्डों में कम्प्यूटर सिस्टम बढ़ा दिए गए हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही कैजुअल्टी या अन्य वार्डों से मरीज संबन्धी जांच, इलाज और दवाएं भी ऑनलाइन ही लिखी जाएंगी।

डॉक्टर आॅनलाइन देख सकेंगे रिपोर्ट

ट्रॉमा सेंटर में बेड उपलब्ध होने पर ही नए मरीज का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। अगर बिस्तर भरे हैं तो बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अगर फिर भी बेड नहीं मिलते हैं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होगा पर इलाज किया जाएगा। लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में पंजीकरण के बाद ही डॉक्टर उसकी रिपोर्ट देख सकते हैं और उसको आगे की जांच के लिए निर्देशित कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख