शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

टीईटी-2015 आवेदन की तारीख बढ़ी

· · 1 मिनट

टीईटी-2015 आवेदन की तारीख बढ़ी

इलाहाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2015 के लिए आवेदन करने की तारीख बढ़ गयी है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पंजीकरण और आवेदन की तारीख बढ़ने की जानकारी दी है।

टीईटी 2015 के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इन दिनों पंजीकरण और आवेदन करने वालों का अधिक दबाव होने से वेबसाइट हैंग होने और कई जिलों में इसके न खुलने की आम शिकायते आ रही थी।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब 18 दिसंबर को शाम छह बजे तक तक ऑनलाइन पंजीकरण और 21 दिसंबर तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर शाम छह बजे तक की गयी है।

ऑनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों में नियमानुसार संसोधन अब 28 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जा सकेगा। अब तक 11 लाख युवा टीईटी के लिए आवेदन कर चुके हैं। तारीख बढ़ने से ये संख्या अभी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख