शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ठंड कम पढ़ने से अमरूद की खेती हो रही प्रभावित

· · 2 मिनट

ठंड कम पढ़ने से अमरूद की खेती हो रही प्रभावित

इलाहाबाद। इलाहाबाद शहर संगम के बाद अपने अमरूदों के लिए भी जाना जाता है, यहां के लाल और मीठे अमरूद पूरे भारत में पसंद किये जाते हैं। ठण्ड के मौसम में अमरूदों की पैदावार होती है लेकिन इस बार ठण्ड कम पडऩे से इनकी पैदावार में बहुत कमी आई है।

जहां पहले एक पेड़ से एक से डेढ़ कुंटल अमरूद होते थे, वहीं इस बार एक पेड़ से सिर्फ 50 से 70 किलो अमरूद की पैदावार हुई है। ठण्ड कम पड़ने और धूप ज्यादा होने से अमरूदों की पैदावार में ये कमी आई है। शहर से 15 किलोमीटर की दूर कई बगीचे हैं, जिनमें अमरूद की खेती होती है। सोनू सोनकर (25 वर्ष) जिनका 500 पेड़ों का अमरूद का बाग है, बताते हैं, ”जब ठण्ड कम होती है तो अमरूद की खेती कम होती है और इस बार एक तो ठण्ड देर से पड़ी और धूप भी ज्यादा रहती है जिससे फल में कीड़े पड़ जाते हैं।” सोनू आगे बताते हैं, ”इस बार फसल तो कम हुई ही है और जो हुई भी है, उसमें भी फसल खऱाब हो रही है, जिससे इस वर्ष ज्यादा नुकसान हो रहा है।”

आज कल बाज़ार में कई तरह के अमरूद आ रहे हैं, जिनकी कीमत अलग-अलग है। सामान्य अमरूद 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं, जबकि लाल वाले अमरूद 40 से 70 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। ये तो बाज़ार का फुटकर भाव है, अगर थोक रेट की बात करें तो सामान्य अमरूद 2000 रुपए कुंटल और लाल वाले अमरूद 4000 से 4500 रुपए कुंटल बिक रहे हैं। रामबाबू (40 वर्ष) बागोंं से अमरूद खरीद कर बाज़ार में बेचते है। उन्होंने बताया, ”एक सीजन में दो बार अमरूद की पैदावार होती है लेकिन इस बार जो फसल हुई है वो काफी कमजोर है और पैदावार भी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कम हुई है।” जहां पहले फसल एक से दो महीने तक चलती थी वहीं इस बार धूप के कारण अमरूदों में कीड़े पड़ रहे हैं, जिससे ये 15 दिनों में ही खऱाब हो जाते हैं।” रामबाबू आगे बताते है। इलाहाबाद के बाज़ारों में भी इस बार अमरूद कम ही दिखाई दे रहे हैं, जहां पहले हर चौराहों पर अमरूदों का बाज़ार लगता था, वहीं इस बार गिने चुने चौराहों पर ही दिखाई देते हैं।

रिपोर्टर – आकाश द्विवेदी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख