शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: ट्रेन से लड़कर ट्रक के परखच्चे उड़े, दो की मौत

· · 1 मिनट

यूपी: ट्रेन से लड़कर ट्रक के परखच्चे उड़े, दो की मौत

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चलती ट्रेन से ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीं, गनीमत रही कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी ट्रेन पटरी से नहीं उतरी अन्यथा यूपी में एक बार फिर एक और बड़ा रेल हादसा हो सकता था।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, हापुड़ के पिलखुवा में ट्रेन और ट्रक की टक्कर शनिवार तड़के हुई है। इसमें ट्रेन और ट्रक का ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हुई है, लेकिन पुष्टि नहीं हुआ है।

https://twitter.com/hashtag/UttarPradesh

ये भी पढ़ें- अब ट्रेन के कोच में नहीं चिपकाया जाएगा रिजर्वेशन चार्ट

जानकारी के मुताबिक, पिलखुवा रेलवे स्टेशन के निकट मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही है लोकल ट्रेन से रोटी से भरा ट्रक टकरा गया। टक्कर होते ही ट्रक के परखच्चे उड़ गए। वहीं सूत्रों के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर सहित एक अन्य की मौत हुई है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख