शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू, राजस्थान में 3 मई तक लॉकडाउन

दिल्ली सरकार ने बेकाबू संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लिया फैसला, सिर्फ जरूरी सेवाओं को तय समय में खोलने की मिलेगी इजाजत, राजस्थान में लॉकडाउन के दौरान इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

· · 1 मिनट

दिल्ली में आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू, राजस्थान में 3 मई तक लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में आज 19 अप्रैल की रात से अगले सोमवार 26 अप्रैल तक कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह 16 अप्रैल की रात 10 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था।

https://t.co/zAECIEcZ53

इसके साथ ही राजस्थान में आज यानी 19 अप्रैल से 3 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है। गहलोत सरकार ने इस लॉकडाउन को ‘जन अनुशासन पखवाड़ा’ नाम दिया है। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि जारी है, इस पर ब्रेक लगाने के लिए सरकार ने 15 दिन यानी 19 अप्रैल से 03 मई तक के लिए राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार, मॉल, सिनेमाघर और रेस्तरां बंद रहेंगे। वहीं होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज को भी लॉकडाउन से छूट दी गई है।

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan

राजस्थान में राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। सब्जियां और फलों के ठेले, साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा से शाम 7 बजे तक बेची जा सकेंगे। खाद्य पदार्थों में किराने के सामान, मंडिया, फल और सब्जियां, डेयरी, दूध, पशु चारे से संबंधित खुदरा थोक दुकानें शाम 5:00 बजे तक खुली रहेंगी। जहां तक संभव हो इनके होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। बाकी नियम वीकेंड कर्फ्यू वाले ही लागू रहेंगे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख