शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एम्स के 3 डाक्टरों समेत 5 की मौत

· · 1 मिनट

यूपी: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे में एम्स के 3 डाक्टरों समेत 5 की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। रविवार को तड़के एक्सप्रेसवे पर हुए दो बड़े हादसों ने इसकी सुरक्षा पर फिर से सवालिया निशान लगा दिया है। इन दोनों बड़े हादसों में एम्स के तीन डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दोनों हादसों में तकरीबन 30 लोग घायल हैं।

पहला दर्दनाक हादसा मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जिसमें थाना सुरीर कोतवाली इलाके में माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार इनोवा कार कन्टेनर से जा भिड़ी, इस हादसे में एम्स के 3 डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य डॉक्टर गंभीर रूप से घायल बता जा रहे हैं। घायल डॉक्टरों को इलाज के लिए एम्स लाया गया है।

वहीं, दूसरे हादसे में भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पर दनकौर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे से रोडवेज की बस 30 फुट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 2 की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हैं। घायलों में 4 बच्चे भी हैं। बस औरैया से नोएडा आ रही थी।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE

ये है मृत डाक्टरों के नाम

  • डॉक्टर हर्षप्रीत
  • डॉक्टर हर्षद
  • डॉक्टर हेमलता

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख