शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भिवानी: ड्रम में मिले तीन सिर कटे शव, मृतकों में एक महिला और दो बच्‍चे

भिवानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया ने कहा कि ये शव एक 32 वर्षीय महिला, 12 साल की लड़की और एक से दो साल की उम्र के बच्चे के हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

· · 1 मिनट

भिवानी: ड्रम में मिले तीन सिर कटे शव, मृतकों में एक महिला और दो बच्‍चे

भिवानी (हरियाणा)। हरियाणा के भिवानी जिले में एक सड़क पर ड्रम के अंदर से एक 32 वर्षीय महिला, एक लड़की और छोटे बच्चे की सिर कटी लाश मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह तीनों शव रोहतक-भिवानी मार्ग पर जिले के खरक गांव में बरामद किये गए।

भिवानी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गंगा राम पुनिया ने कहा कि ये शव एक 32 वर्षीय महिला, 12 साल की लड़की और एक से दो साल की उम्र के बच्चे के हैं। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

पुनिया ने कहा, अभी हम शवों की शिनाख्त की कोशिश कर रहे हैं। यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि शवों के सिर कटे हुए हैं। एसपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने दिल्‍ली, राजस्थान और पंजाब पुलिस से किसी भी थाने में इन तीनों के विवरण से मेल खाती किसी लापता व्यक्ति की रिपोर्ट के संदर्भ में जानकारी मांगी है।

इनपुट- भाषा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख