गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने वाले इससे अधिक नहीं कर पाएंगे खर्च

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने चारों पदों के लिए जारी की खर्च सीमा, बीडीसी व प्रधान की खर्च सीमा एक, जिला पंचायत सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपये

· · 2 मिनट

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने वाले इससे अधिक नहीं कर पाएंगे खर्च

लखनऊ/कन्नौज। उत्तर प्रदेश में मार्च से अप्रैल के बीच संभावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने वाले ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पदों के प्रत्याशियों के लिए अधिकतम खर्च सीमा तय कर दी है। हालांकि पांच साल पहले हुए पंचायत चुनाव की तरह ही अब भी प्रत्याशी अलग-अलग पदों पर उसी तरह खर्च कर सकेंगे।

uउत्तर प्रदेश के कन्नौज से सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ‘गांव कनेक्शन’ से बताते हैं, “चुनाव आयोग ने पंचायत के सभी पदों के उम्मीदवारों के लिए चुनाव में खर्च करने की सीमा इस बार बढ़ाई नहीं है। पांच साल पहले हुए चुनाव की तरह ही इस बार भी खर्च करने की सीमा बताई गई है।”

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया, “ग्राम पंचायत सदस्य (वीडीसी) पद के प्रत्याशी अधिकतम खर्च 10,000 रुपए कर सकेंगे। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और प्रधान पद के लिए प्रत्याशियों को अधिकतम खर्च करने की सीमा 75000-75000 रुपए निर्धारित हुई है। जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद के लिए चुनाव में प्रत्याशी को अधिकतम खर्च के लिए 1,50,000 रुपए तय है।”

यह भी पढ़ें : यूपी पंचायत चुनाव 2021 : वार्डों के आंशिक परिसीमन की सूची जारी, 11 व 12 को ली जाएंगी आपत्तियां

350680-election-scaled-1
350680-election-scaled-1

इन प्रत्याशियों को मिलेगी 50 फीसदी की छूट

चारों पदों में किसी भी पद पर यदि प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग या महिला है तो उसे जमानत राशि आधी देनी पड़ेगी। नामांकन पत्र का मूल्य भी 50 फीसदी देना होगा।

चारों पदों के लिए मतपत्रों का रंग भी अलग-अलग

♦ ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र सफेद रंग का होगा।

♦ क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र नीला रंग का होगा।

♦ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र गुलाबी रंग का होगा।

♦ प्रधान पद के लिए मतपत्र हरा रंग का होगा।

किस पद के लिए कितने में मिलेगा पर्चा और कितनी देनी होगी जमानत राशि

पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों से जमानत राशि भी जमा कराई जाती है। आयोग की ओर से निर्धारित प्रतिशत में वोट न मिलने पर प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो जाती है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कन्नौज बिनीत कटियार बताते हैं, “ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा 150 रुपए में मिलेगा। जमानत राशि 500 रुपए जमा करनी होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र 300-300 रुपए में मिलेगा। जमानत राशि भी एक समान 2000-2000 रुपए लगेगी। जिला पंचायत सदस्य पद का नामांकन पत्र 500 रुपए में मिलेगा और जमानत राशि 4000 रुपए है।”

यह भी पढ़ें :

यूपी में पंचायत चुनाव के लिए दिल्ली और प्रयागराज से पहुंचने लगे मतपत्र, तैयारियां तेज

यूपी पंचायत चुनाव : ग्रामीणों की सेवा में जुटे प्रधानी के दावेदार- जिसके घर में जितने वोट, उसकी उतनी सेवा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख