शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सौ साल में पहली बार देखी गई यह विशेष चिड़िया

· · 1 मिनट

सौ साल में पहली बार देखी गई यह विशेष चिड़िया

मेलबर्न (भाषा)। चिड़ियों की निगरानी करने वाले चार व्यक्तियों के एक समूह ने आस्ट्रेलिया की सबसे रहस्यमयी चिड़िया ‘नाइट पैरेट’ देखी है। इस चिड़िया को विलुप्त माना जाता है और करीब एक सदी से यह चिड़िया नहीं देखी गयी है।

चिड़िया की निगरानी करने वाले एड्रियन बॉयल, निगेल जैकेट, जार्ज स्वान और ब्रूस गेटविच ने एक अभयारण्य में इस चिडिया को देखा और विस्तृत हवाई नक्शे के जरिये इसकी पहचान की। उन्होंने इस अभयारण्य में डेरा डाल लिया और आम तौर पर रात में बोलने वाले इस पक्षी की आवाज सुनी।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आस्ट्रेलिया में ब्रूम बर्ड आब्जर्वरी के प्रबंधक एवं इस समूह में शामिल निगेन ने कहा, ‘‘एक रात पहले, हमने चिड़िया की आवाज सुनी। यह आवाज हमारे लिये बहुत अनजानी सी थी।” उन्होंने बताया, ‘‘हमारे आसपास पांच छह तरह की आवाजें आ रही थीं, जिसमें से कुछ आवाजें बहुत अनजानी सी थी। हमें नहीं पता था कि यह आवाज किस चिड़िया की है, लेकिन फिर हमे लगा कि यह आवाज नाइट पैरेट की हो सकती है।”

उन्होंने बताया कि अगले दिन हम उस इलाके में घूमने के लिये गये, तभी एक चिड़िया बिल्कुल हमारे पैरों के पास से निकल गयी। उस समूह में शामिल एक अन्य सदस्य ब्रूस गेटविच हालांकि उस चिड़िया की तस्वीर लेने में सफल हो गये। करीब एक सदी पहले पश्चिमी आस्ट्रेलिया में यह पक्षी देखा गया था। इसके बाद साल 2000 में इसे देखे जाने की अफवाह उड़ी थी, लेकिन उस समय इसे देखे जाने का कोई प्रमाण नहीं था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख