शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक लाख डॉलर में बिक सकती हैं आइंस्टाइन की ये दुर्लभ तस्वीर

· · 1 मिनट

एक लाख डॉलर में बिक सकती हैं आइंस्टाइन की ये दुर्लभ तस्वीर

लॉस एंजिलिस (भाषा)। जर्मनी के भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन के हस्ताक्षर वाली दुर्लभ तस्वीर के अमेरिका में नीलामी में एक लाख डॉलर में बिकने की उम्मीद है। इस तस्वीर में वे मजाकिया ढंग से अपनी जीभ बाहर निकाले हुए नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर 14 मार्च, 1951 को नोबल पुरस्कार विजेता के 72वें जन्मदिन पर ऑर्थर सासे ने ली थी। फोटोग्राफर के नियोक्ता को आइंस्टाइन की इस तस्वीर को छापने में पहले पहल काफी दुविधा महसूस हुई थी। नेटे डी सेंडर्स ऑक्शन्स के मुताबिक, जब तस्वीर छप गई तो उसे देखकर आइंस्टाइन इतने आनंदित हुए कि उन्होंने इसकी कई प्रतियों का ऑर्डर दिया ताकि इसे वे अपने करीबी दोस्तों को दे सकें।

ये भी पढ़ें : आपने फाइलें गायब होते सुनी होंगी, लेकिन देश की 24 संरक्षित स्मारक भी लापता है …

तस्वीर में केवल आइंस्टाइन को दिखने के लिए इसमें कोई कांटछांट नहीं की गई है। इसमें वह अमेरिका के प्रिंसटन में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्डटी के प्रमुख फ्रेंक ऐयडेलोटे और उनकी पत्नी के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। यह प्रिंसटन क्लब में उनके जन्मदिन के समारोह के बाद की तस्वीर है।

ये भी पढ़ें : कारगिल विजय दिवस : वो तस्वीरें जो भारतीय सेना के संघर्ष की कहानी बयां करती हैं

तस्वीर पर बाईं ओर आइंस्टाइन ने हस्ताक्षर किया हुआ है। नीलामी में बोली लगाने का समय 27 जुलाई को खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें : अगर धान की फसल से अधिक पैदावार चाहिए तो हमेशा ध्यान रखें ये चार सिद्धांत

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख