शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इस देसी गाय की लगी 2 लाख रुपये की बोली, लेकिन मालिक ने किया बेचने से इनकार

· · 2 मिनट

इस देसी गाय की लगी 2 लाख रुपये की बोली, लेकिन मालिक ने किया बेचने से इनकार

– चेतन बेले

वर्धा (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक देसी गाय की कीमत 2 लाख रुपये लगी, लेकिन गाय के मालिक ने इतने बड़े रकम के बावजूद उसे बेचने से इनकार कर दिया। यह घटना महाराष्ट्र के वर्धा जिले के खरांगणा गांव की है, जहां पर देसी गायों की प्रदर्शनी और प्रतियोगिता अयोजित की गई थी।

इस प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक देसी गोवंशो ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खरांगणा के किसान भोजराज अरबट की गाय को प्रथम स्थान मिला। इस गाय को प्रदर्शनी और दुग्ध स्पर्धा में प्रथम स्थान मिला। पांच वर्ष की इस गाय को कुल 2 लाख 29 हजार रूपए का पुरस्कार मिला।

प्रदर्शनी में इस गाय को एक व्यापारी ने २ लाख रूपए देने की मांग की लेकिन गाय के मालिक ने गाय बेचने से साफ इनकार कर दिया। यह देसी गाय, विदेशी गाय की तरह 10 लीटर दुध दे सकती है। इस गाय की रोग प्रतिकारक शक्ति भी काफी बेहतर है, इस वजह से इसके ईलाज पर भी ना के बराबर खर्च आता है।

पशु संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी व प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के खरांगणा स्थित हुतात्मा स्मारक परिसर में जिला परिषद पशु संवर्धन विभाग और आर्वी पंचायत समिति के संयुक्त तत्वावधान से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था।

दूध देने वाली यह गाय केवल कारंजा और आर्वी पट्टों में पाई जाती है। पहले इसे भरपूर दूध देने वाली गाय के रूप में इसे जाना जाता था। उसकी शारीरिक क्षमता के कारण समय बितने पर इस का उपयोग खेती के कामों के लिए किया जाने लगा और उस के औषधियुक्त दुध की अनदेखी होने लगी। इस वर्ष हुए दुग्ध स्पर्धा में काफी समय बाद कोई 10 लीटर दूध देने वाली देसी गाय पाई गयी है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र की लाल कंधारी गाय कम खर्च में देती है ज्यादा दूधछुट्टा गाय पालने वाले काश्तकारों को चार महीने से नहीं मिला पैसा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख