शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘पद्मावती’ फिल्म के सेट पर तोड़फोड़, शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा दी गई

· · 2 मिनट

‘पद्मावती’ फिल्म के सेट पर तोड़फोड़, शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा दी गई

कोल्हापुर (भाषा)। महाराष्ट्र में कोल्हापुर जिले के महासाई पठार में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के सेट पर बुधवार तड़के अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की।

पुलिस ने बताया कि इन अज्ञात लोगों ने वहां रखे परिधानों और फिल्म में शूटिंग के लिए लाए घोड़ों के लिए रखे गए चारे को भी जला दिया।

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने बताया कि इस घटना के बाद फिल्म के शूटिंग दल को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार पश्चिमी महाराष्ट्र जिले के एक चट्टानी पठार इलाके महासाई में दीपिका पादुकोण के अभिनय वाली फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग चल रही थी तभी रात एक से दो बजे के बीच करीब 20 लोगों का एक समूह सेट पर आ गया।

पनहाला पुलिस चौकी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक धन्य कुमार गोडसे ने कहा कि उन लोगों ने फिल्म के परिधानों को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया और वहां घोड़ों के लिए रखे चारे को भी जला दिया।

उन्होंने कहा कि फिल्म शूटिंग दल के सदस्यों ने तोड़फोड़ करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। हालांकि समूह के दूसरे सदस्यों ने क्रू के लोगों पर हमला बोल दिया और तोड़फोड़ करने वाले सभी लोग भागने में कामयाब रहे। हमलावरों ने सेट के पास क्रू सदस्यों के वाहनों को भी कथित तौर पर जलाने की कोशिश की।

पुलिस ने कहा कि इस विरोध के पीछे की वजह का अब तक नहीं चल पाया है। गोडसे ने कहा कि इस घटना के संदर्भ में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिल्म के निर्माता टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हो सके।

इस बीच गृह राज्यमंत्री केसरकर ने मुम्बई में बताया कि फिल्म के निर्माताओं से इस घटना के संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। शिकायत दर्ज होने के बाद इस घटना की गृह विभाग द्वारा जांच कराई जाएगी।

इस फिल्म के साथ यह इस तरह की दूसरी घटना है। इस साल जनवरी में राजपूत समुदाय के एक समूह करणी सेना के कुछ सदस्यों ने जयपुर मे शूटिंग में खलल डाला था। उनका आरोप था कि ‘पदमावती’ में तथ्यों को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख