शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विलुप्त होते व्यवसाय को मिट्टी के खिलौनों ने दी रफ्तार

· · 2 मिनट

विलुप्त होते व्यवसाय को मिट्टी के खिलौनों ने दी रफ्तार

आधुनिकता के इस दौर में मिट्टी के बर्तनों के विलुप्त होते व्यवसाय को मिट्टी के खिलौनों ने नया व्यवसाय दिया है। देवा मजार पर इनकी काफी मांग के चलते कई परिवारों को रोजगार का जरिया मिला है।बाराबंकी मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर कस्बा देवा के मजार रोड पर मिट्टी के खिलौने बनाकर बेचने का कार्य व्यापक स्तर पर होता है। कभी कुल्हड़, दीये, मटका आदि बना कर गुजारा करने वाले कसगर परिवारों के धंधे को आधुनिकता का ग्रहण लग गया।

सारा धंधा दीवाली के दीयों पर टिक गया। इससे इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि परिवार का गुजारा हो सके। मन्द पड़े धंधे को देवा मजार से नई जान मिली है। यहां मिट्टी के कलात्मक सामानों की दुकानों पर मिट्टी के खिलौने, सजावटी सामान, बर्तन और एक से बढ़कर एक ऐसे नायाब सामान हैं जिनकी खरीददारी जायरीन बड़े चाव से करते हैं।

ये भी पढ़ें- कहानियों में ही न बाकी रह जाएं कुम्हार

गाँवों के कई कसगर परिवार इन दुकानों पर डिमांड के अनुसार बर्तन बनाकर आपूर्ति करते हैं। जिससे इनकी चाक की रफ़्तार आज भी तेज है। विशुनपुर कस्बे के बाबू कसगर दीयों के बाद अब पीढ़ा,बेलन और कई छोटे छोटे खिलौने बना कर इन दुकानों पर आपूर्ति करते हैं। क्षेत्र के कई अन्य परिवार भी खाली दिनों में मिट्टी के खिलौने और बर्तन बनाकर अच्छी आय कर रहे हैं। बाबू बताते हैं कि मजार पर आने वाले जायरीन यहां से यादगार के रूप में मिट्टी से बने सामान ले जाते हैं। जिससे यहां मांग अच्छी रहती है और मंद पड़े धंधे को जायरीन की बदौलत नई जान मिली है।

ये भी पढ़ें- यूपी के इस प्रधान की राह पर चलें तो बदल सकता है देश के सवा 6 लाख गांवों का भविष्य

मिट्टी के खिलौने और अन्य उपयोगी वस्तुएं।

ये भी पढ़ें- अब तो देशी फ्रिज बीते ज़माने की बात, कुम्हारों के लिए रोजी रोटी का संकट

बाबू कहते हैं कि अभी मिट्टी मोल खरीदनी पड़ती है। झीलों और तालाबों से अब मिट्टी नहीं मिल पाती है। सरकार ने कुम्हार परिवारों को मिट्टी के लिए जमीन के पट्टे देने का प्राविधान कर रखा है लेकिन आज तक पट्टा नहीं मिला है। जिससे फिलहाल धंधे में लागत अधिक और मुनाफा कम है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख