रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: थलपति विजय का बड़ा राजनीतिक आगाज, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 9 मंत्री भी बने कैबिनेट का हिस्सा

तमिलनाडु की राजनीति में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है। थलपति विजय ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, और उनके साथ नौ विधायकों ने भी मंत्रालयों का भार संभाला है। इस शपथ ग्रहण में राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने विजय को विधानसभा में विश्वास मत अर्जित करने का निर्देश दिया है।

· · 2 मिनट

Tamil Nadu CM Oath Ceremony: थलपति विजय का बड़ा राजनीतिक आगाज, मुख्यमंत्री पद की ली शपथ; 9 मंत्री भी बने कैबिनेट का हिस्सा

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। VCK और IUML के समर्थन के बाद टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने शनिवार सुबह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पार्टी के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जबकि समारोह में Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

थलपति विजय सीएम पद की शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंचने के दौरान उन्हें राहुल गांधी के साथ बैठे देखा गया।
थलपति विजय सीएम पद की शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंचने के दौरान उन्हें राहुल गांधी के साथ बैठे देखा गया। Photo: Gaon Connection Network

तमिलनाडु में आज नई सरकार का आगाज हो गया है। VCK और IUML के समर्थन के बाद थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और विजय ने शनिवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ टीवीके के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi भी शामिल हुए। प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री M. K. Stalin को भी समारोह का निमंत्रण भेजा गया था।

विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ
विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ Photo: Gaon Connection Network

बताया जा रहा है कि पहले विजय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था, लेकिन बाद में उनके ज्योतिषी की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। इससे पहले 9 मई को थलपति विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें टीवीके विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए सरकार गठन का न्योता दिया।

राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने का निर्देश दिया है। इस बीच विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और फिल्म निर्देशक S. A. Chandrasekhar ने खुशी जाहिर की। उन्होंने मीडिया से कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं। आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख