शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब बाराबंकी में ‘आदमखोर कुत्तों’ का आतंक, नौ बकरियों को उतारा मौत के घाट

अब तक यहां इन कुत्तों ने एक दर्जन बकरियों को नोच कर मौत के घाट उतार दिया है, जबकि एक बालक को भी नोंच कर घायल कर दिया है।

· · 2 मिनट

अब बाराबंकी में 'आदमखोर कुत्तों' का आतंक, नौ बकरियों को उतारा मौत के घाट

बाराबंकी। सीतापुर के बाद आवारा कुत्तों का आतंक अब बाराबंकी में भी शुरू हो गया है। पिछले तीन दिनों से मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के दर्जनों गांव आदमखोर कुत्तों के आतंक के दहशत में हैं। अब तक यहां इन कुत्तों ने एक दर्जन बकरियों को नोच कर मौत के घाट उतार दिया है, जबकि एक बालक को भी नोंच कर घायल कर दिया है।

ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस और अधिकारियों को इस बात से अवगत भी कराया है, मगर तीन दिन बाद भी कोई अधिकारी गांव तक नहीं पहुंचा है। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के गांव अबेरा मे रविवार सुबह करीब नौ बजे जंगल की तरफ से चार कुत्ते आए और नौशाद की 6, सलीम, शकील और अतीक की एक-एक बकरियों को नोंच कर मार डाला। यह भी पढ़ें : सीतापुर मामला- ‘वो कुत्ते जैसे दिखते है पर कुत्ते है नहीं’ इतना ही नहीं, उस दौरान पास के खेत में सुल्तान के 11 वर्षीय बेटे मो. हुसैन पर हमला कर दिया । बच्चे के शोर से कई लोगों ने दौड़ कर बच्चे की जान बचाई। भीड़ देख कर सभी कुत्ते पास के जंगल में भाग गए। ग्राम प्रधान दौलत राम (50 वर्षीय) बताते हैं, “हमारे गांव में पता नहीं कहां से कुत्ते आ गए हैं, जो जानवरों और बच्चों पर हमला करते हैं, कल कुत्तों ने हमला कर 9 बकरियों को और एक बच्चे पर हमला किया था, जिसमें बकरियां तो मर गई, वह बच्चा किसी तरह भाग कर जान बचा पाया है।” वह आगे बताते हैं, “अब तो दहशत का आलम यह है कि बच्चे घरों से नहीं निकल रहे हैं, हम लोग रात में जागकर पहरा देते हैं, खेतों में भी काम करना मुश्किल हो रहा है।”

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। हर जगह सीतापुर के बाद बाराबंकी में घटना चर्चा बन गयी। यह घटना सोशल मीडिया के सहारे भी तेजी से फैल गयी। आदमखोर कुत्तों के हमले से भाग कर जान बचाने वाले 11 वर्षीय घायल सुल्तान बताते हैं, “जो गांव के कुत्ते होते हैं, उनसे यह कुत्ते बड़े थे, यह कुत्ते लंबे, ऊंचे और बड़े मुंह वाले लग रहे थे।”
वहीं, थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला राजेश कुमार बताते हैं, “गांव में आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की जानकारी नहीं है, शिकायत मिलने पर पुलिस को भेजकर ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी।” डीएफओ जावेद अख्तर कहते हैं, “कुत्तों को पकड़ने का काम नगर पालिका और नगर पंचायत का है, वन विभाग इसमें कुछ नहीं कर सकता।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख