रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दस दिनों का लॉकडाउन, जिले की सभी सीमाएं सील

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की राजधानी रायपुर में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।

· · 1 मिनट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दस दिनों का लॉकडाउन, जिले की सभी सीमाएं सील

छत्तीसगढ़ में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 9,921 नये मामले सामने आने के बाद राजधानी रायपुर में 10 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया गया है। मंगलवार को प्रदेशभर में कुल 53 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में पहली बार एक दिन में इतने मामले सामने आये थे।

रायपुर के जिला कलेक्टर एस भारती दासन ने कहा कि कोविड की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले को 9 अप्रैल को शाम 6 बजे से 19 अप्रैल तक सुबह 6 बजे तक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि लॉकडाउन के समय जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी और जरूरी सेवाओं के अलावा बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि मेडिकल दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। दूध सुबह छह बजे से आठ बजे तक और शाम में पांच बजे से साढ़े छह बजे तक बेचे जा सकते हैं। सामाजिक दूरी का ध्यान रखना होगा। लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के 3,86,269 मामले सामने आ चुके हैं और 4,416 लोगों की जान जा चुकी है। फिलहाल 52,445 मरीजों का इलाज चल रहा है।

https://twitter.com/hashtag/COVIDUpdates

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि राज्य में संक्रमण की दर और रोज हो रही मौतें चिंताजनक है। अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें और कोविड दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले वर्ष जिस तरह से समाज के सभी तबकों के सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में कामयाबी मिली थी, उसी तरह के सक्रिय सहयोग की अभी जरूरत है।

Updating…

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख