शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर भारत में तौकते का असर: कई क्षेत्रों में हो रही बारिश, किसानों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

चक्रवाती तूफान तौकते का प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है और आगे भी बारिश हो सकती है। ऐसे में किसान और पशु पालक कुछ बातों का ध्यान रखकर नुकसान से बच सकते हैं।

· · 2 मिनट

उत्तर भारत में तौकते का असर: कई क्षेत्रों में हो रही बारिश, किसानों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

चक्रवाती तूफान तौकते का असर उत्तर भारत में भी दिखने लगा है, राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में भी तौकते की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिला है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ, रामपुर, मुरादाबाद, शामली, संभल, अमरोहा, सियाना, चंदौसी, बुलंदशहर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टुंडला, एटा, कासगंज, जलेसर, हाथरस, अलीगढ़, अतरौली, जट्टारी, खुर्जा, आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मथुरा, बरसाना, नंदगांव और राजस्थान के कोटपुतली, खैरथल, भिवानी, महानीपुर बालाजी, महावा, नागौर, अलवर, भरतपुर, डीग में बारिश हो सकती है। हरियाणा के पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, गन्नौर, सोनीपत, गोहाना, हिसार, रोहतक, सिवानी, भिवानी, झझ्झर, नरनौल, महेंद्रगढ़, कोसाली, चरखी दादरी, रेवाड़ी, नूह, सोहाना, पलवल में बारिश हो सकती है।

https://t.co/3PiTETN5gr

मौसम के विभाग के अनुसार 20 मई तक उत्तर भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में भी तौकते का असर दिख सकता है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दी सलाह कि क्या करें और क्या न करें?

हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए खरीफ फसलों की बुवाई 21 मई तक रोक दें और बाद में मौसम साफ होने के बाद ही बुवाई करें।

गेहूं के भूसे व घर में खुले में पड़े अनाज को ढक लें व सुरक्षित स्थानों पर अवश्य रख लें।

सब्जियों, बागों व खड़ी फसलों में सिंचाई व रासायनिक छिड़काव अगले चार दिनों तक न करें।

बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों व सब्जियों में पानी निकलने का उचित प्रबंध करें ताकि बारिश का ज्यादा पानी फसलों व सब्जियों में ज्यादा समय तक न रह सके।

https://twitter.com/hashtag/weather

इस समय पशुपालक रखें इन बातों का ध्यान

मौसम के बदलाव को देखते हुए पशुओं को छाया में रखें।

मौसम के बदलाव से मच्छर, मक्खी, चिचड़ी भी बढ़ने लगते हैं, इनके नियंत्रण के लिए भी उचित उपाय करना चाहिए।

Also Read: गुजरात: तौकते की रफ्तार से तबाह हुए किसान, आम की फसल के साथ पेड़ भी बर्बाद

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख