शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया टाटा ट्रस्ट, सिद्धार्थनगर में बांटी दवाइयां और राहत सामग्री

· · 1 मिनट

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया टाटा ट्रस्ट, सिद्धार्थनगर में बांटी दवाइयां और राहत सामग्री

सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ित जिले में लोगों की मदद के लिए टाटा ट्रस्ट आगे आया है। टाटा ट्रस्ट और स्वाभिमान समिति की ओर से सात सितम्बर से लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को संक्रामक बीमारियों से बचाना है।

शिविर मेें बाढ़ पीड़ितों को देखती चिकित्सकों की टीम। जनपद के विकासखंड उसका बाजार के बाढ़ प्रभावित गाँव फुलवरिया और कटकी के लिए प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया में स्वाभिमान समिति और टाटा ट्रस्ट के सहयोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पानी संस्थान फैजाबाद के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।स्वास्थ्य शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाज़ार के अधीक्षक डॉ. आरके शर्मा ने 372 मरीजों का जांच कर मुफ्त दवाएं बांटी।

मरीजों से उनकी परेशानी पूछते चिकित्सक। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से स्वाभिमान समिति के विनोद प्रजापति, सुरेंद्र, हरनारायण, पानी संस्थान से अनूप कुमार सुखविंदर, टाटा ट्रस्ट से संदीप और सनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह शिविर उसका बाजार के बाढ़ प्रभावित 11 गाँव के लिए लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर सात सितम्बर को स्वाभिमान के बाढ़ राहत केंद्र सेखुई से शुरू हुआ था और अजगरा, नटवा के बाद फुलवरिया में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सोमवार को सोहास खास में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख