शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सुरक्षा के मद्देनज़र मिसाइल उत्पादन बढ़ाएगा भारत

· · 1 मिनट

सुरक्षा के मद्देनज़र मिसाइल उत्पादन बढ़ाएगा भारत

हैदराबाद (भाषा)। सुरक्षा ज़रूरतों के देखते हुए भारतीय रक्षा विभाग हर महीने 100 मिसाइल बनाने की योजना पर विचार कर रहा है। वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास अनुसंधानशाला (डीआरडीएल) के निदेशक के जयरमण ने कहा कि भारत अपना मिसाइल उत्पादन दोगुना कर इसे 100 मिसाइल प्रति माहीने करने की योजना बना रहा है। के जयरमण के मुताबिक़ ‘सरकार ज़ोर दे रही है कि हमें (बीडीएल, जो देश में मिसाइलों का प्रमुख निर्माणकर्ता है) उत्पादन दर बढ़ाकर हर महीने 100 तक कर देना चाहिए।”

उत्पादन बढ़ाने के लिए उद्योगों की भागीदारी की जरूरत पर जोर देते हुए जयरमण ने कहा, ‘सरकार से सिफारिश की गई है कि वो एक ऐेसे ‘विशाल उद्योग’ की पहचान करें जो मिसाइलों के निर्माण में प्रमुखता से सहयोग कर सके।’

उन्होंने कहा, ‘रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) अभी हर महीने भारत में ही विकसित 50-60 आकाश मिसाइलें बना रही है।”

हैदराबाद स्थित डीआरडीएल एक मिसाइल प्रणाली प्रयोगशाला है जिसका जोर सशस्त्र बलों के लिए उनके डिजाइन, विकास और उड़ान परीक्षणों पर होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख