शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़ना होगा सरकारी आवास, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

· · 1 मिनट

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़ना होगा सरकारी आवास, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास छोड़ने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास पर आजीवन आवास कानून रद कर दिया है। आदेश के बाद अखिलेश सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास खाली करना होगा।

इस फैसले से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी, कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, मायावती को लखनऊ स्थित सरकारी आवास छोड़ना होगा। बता दें कि साल 2016 में भी सुप्रीम कोर्ट ने एक एनजीओ की याचिका पर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला छोड़ने का निर्देश दिया था।

ये भी पढ़ें- आरक्षण वालों को जनरल कोटे में नौकरी नहीं: सुप्रीम कोर्ट

लेकिन अखिलेश सरकार ने तब पुराने कानून में संशोधन कर यूपी मिनिस्टर सैलरी अलॉटमेंट ऐंड फैसिलिटी अमेंडमेंट एक्ट 2016 विधानसभा से पास करा लिया था और सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन सरकारी बंगला की सुविधा दिलाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के कानून को अमान्य घोषित किया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख