शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

फिलीपीन में तूफान से मरने वालों की संख्या 133 हुई

· · 1 मिनट

फिलीपीन में तूफान से मरने वालों की संख्या 133 हुई

मनीला (एएफपी)। दक्षिणी फिलीपीन में आए उष्णकटिबंधीय तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 133 हो गई है। पुलिस ने बताया कि बचावकर्मियों ने आज उफनती नदी से दर्जनों शव बाहर निकाले। मिंदानाओ में आए उष्णकटिबंधीय तूफान टेंबिन के कारण कल यहां भीषण बाढ़ आ गई और मिट्टी धंसने लगी।

फिलीपीन को औसतन हर साल 20 बड़े तूफानों का सामना करना पड़ता है लेकिन दो करोड़ लोगों की जनसंख्या वाला मिंदानो इन तूफानों से बमुश्किल ही प्रभावित होता है। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने शनिवार को मिंदानाओ की सालोग नदी से 36 शव बरामद किए।

सपद नगर के पुलिस प्रमुख रांदो सल्नाकियोन ने एएफपी को बताया कि यह शव सेल्वाडोर नगर से बाढ में बहकर आए हैं। सेल्वाडोर में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वहां से 17 अन्य शव भी बरामद किए हैं। सेल्वाडोर और सपद लनाओ देल नोर्ते के तहत आते हैं। टेंबिन से सबसे ज्यादा यही प्रांत प्रभावित हुआ है।

पुलिस ने बताया कि जांबोआंगा प्रायद्वीप में मरने वालों की संख्या 28 पहुंच गई है और सिबूको और अन्य नगरों में मिट्टी धंसने और चट्टान गिरने से 81 लोग लापता हो गए हैं। टेंबिन से एक हफ्ते पहले ही उष्णकटिबंधीय तूफान काई टक ने मध्य फिलीपीन में भयंकर तबाही मचाई थी जिसमें 54 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग लापता हो गए थे।

फिलीपीन में आया सबसे घातक तूफान हैयान था जिसने वर्ष 2013 में मध्य फिलीपीन के अत्याधिक जनसंख्या वाले इलाकों के समस्त नगरों को तबाह करने के साथ ही हजारों लोगों की जान ली थी। राज्य के मौसम विभाग ने बताया कि टेंबिन के आज पलावान के पश्चिमी द्वीप में पहुंचने की आशंका है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख