शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, एसटीएफ ने किया खुलासा

· · 1 मिनट

यूपी: चल रही थी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, एसटीएफ ने किया खुलासा

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलीगढ़ में तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। टीम को यहां से 35 तमंचा, एक पिस्टल व दर्जनों अधबनी पिस्टलें मिली हैं। तमंचा व पिस्टल बनाने के उपकरण भी पुलिस को मिले हैं। मामले में दो लोग गिरफ्तार किए हैं। थाना सासनी गेट के सरायगढ़ी व थाना देहली गेट के इन्द्रा नगर इलाके में स्थानीय पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।

एसटीएफ को मिली थी जानकारी

एसटीएफ को मिले इनपुट के आधार पर अलीगढ़ पुलिस के सहयोग से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। इस अवैध धंधे में शामिल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी किराए के कमरे को लेकर काम करते हैं। यहां मूर्ति बनाने के काम करने की आड़ में अवैध रूप से तमंचे व पिस्टल बनाते थे।

ये भी पढ़ें- यूपी एसटीएफ के पास झांसे में फंस रहे व्यापारियों की आ रही शिकायतें

पकड़ा गया आरोपी मुकेश शर्मा और नेम सिंह है जो मूर्ति बनाने का काम करते थे और मूर्ति बनाने की आड़ में तमंचा और पिस्टल भी चोरी छुपे बनाते थे। एसटीएफ को इस मामले का इनपुट मिला था और थाना सासनी गेट और देल्ही गेट की संयुक्त अभियान में यह कार्रवाई की गई। बतादें अभियुक्त मुकेश इसके पहले भी कई बार जेल जा चुका है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख