शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सूखे से निपटने के लिए बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में कराई जाएगी कृत्रिम वर्षा

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सूखे की समस्या का समाधान आईआईटी कानपुर ने कर दिया है। 5. 5 करोड़ रुपये में 1000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कृत्रिम बारिश कराई जा सकेगी।

· · 2 मिनट

सूखे से निपटने के लिए बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्रों में कराई जाएगी कृत्रिम वर्षा

लखनऊ। योगी सरकार ने सूखा प्रभावित जिलों में कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी कर ली है। इसकी तकनीक आईआईटी कानपुर ने विकसित की है। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि देश में पहली बार यूपी के बुन्देलखण्ड एवं विंध्य क्षेत्र में कृत्रिम वर्षा कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि देश में पहली बार होने जा रही कृत्रिम बारिस पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है तथा यह अन्य देशों की अपेक्षा काफी सस्ती है। सिंह ने बताया कि अभी तक अमेरिका, इजराइल, चीन, दक्षिण अफ्रीका के आसपास के क्षेत्रों एवं कुछ अरब के देशों में भी कृत्रिम बारिस करायी जाती रही है, लेकिन वहां की तकनीक काफी मंहगी है। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर द्वारा तैयार तकनीक न सिर्फ भौगोलिक एवं जरूरतों के अनुकूल है तथा काफी सस्ती भी है।

सूखा पड़ने पर किसान इन फसलों की करें खेती

RDESController-1734
RDESController-1734

प्रतीकात्मक तस्वीर

धर्मपाल सिंह ने बताया कि विगत दिनों आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने हमारे सामने कृत्रिम बारिस का प्रस्तुतीकरण किया था। अब इसको अन्तिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम यह अभिनव प्रयोग करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलती हुई परिस्थित एवं मौसम में आने वाले परिवर्तन के कारण यह अतयन्त आवश्यक हो गया है। प्रयोग सफल रहने पर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरत पड़ने पर इसे अपनाया जायेगा। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए सर्तक है तथा उनके हित के लिए जो भी आवश्यक होगा सरकार हर-सम्भव उपाय करेगी।

भारत में जलवायु परिवर्तन: सूखा, बाढ़ और बर्बाद होती खेती की भयानक तस्वीर

धर्मपाल ने बताया कि इस बड़ी समस्या का समाधान आईआईटी कानपुर ने कर दिया है। 5. 5 करोड़ रुपये में 1000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में कृत्रिम बारिश कराई जा सकेगी। दरअसल, आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञ सरकार के सामने क्लाउड-सीडिंग (कृत्रिम बारिश) तकनीक का प्रजेंटेशन दे चुके हैं। क्लाउड-सीडिंग में प्राकृतिक गैसों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने हेलिकॉप्टर समेत तमाम उपकरणों की खरीद भी कर ली है। कृत्रिम वर्षा करने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जाएगी। इसमें सिल्वर आयोडाइड और कुछ दूसरी गैसों का घोल उच्च दाब पर भरा होता है। घोल को जिस क्षेत्र में बारिश करानी होगी उसके ऊपर छिड़क दिया जाएगा।

हाइड्रोजेल बदल सकता है किसानों की किस्मत, इसकी मदद से कम पानी में भी कर सकते हैं खेती

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख